पीएम नरेंद्र मोदी का पटना में रोड शो शुरू हो चुका है। हजारों की भीड़ सड़क किनारे हाथों में तिरंगा लिए खड़ी है। पीएम गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
इससे पहले पीएम ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया है। साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का भी वर्चुअली शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में PM मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद हैं।
पीएम के रोड शो में सुरक्षा के लिए 3000 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। 6 किमी के रोड में स्वागत के लिए 32 जगहों पर मंच बनाए गए हैं।
रोड शो की 3 तस्वीरें
रोड शो एयरपोर्ट के नजदीक आरण्य भवन से शुरू हुआ, जो डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित BJP दफ्तर पर खत्म होगा। फिर पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
अगले दिन यानी 30 मई को रोहतास में जनसभा करेंगे। जनसभा को लेकर रोहतास की महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पारंपरिक गीत गाए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का ये पहला बिहार दौरा है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद PM 24 अप्रैल को मधुबनी पहुंचे थे। यहां से उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया था।
