Headlines

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस:अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन; पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस; मोदी दर्शकों के बीच पहुंचे

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस:अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन; पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस; मोदी दर्शकों के बीच पहुंचे

नई दिल्ली4 घंटे पहले

76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट वहां मौजूद रहे। पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है।

परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया। पहली बार प्रलय मिसाइल परेड में दिखी।

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम सिलसिलेवार देखें…

सबसे पहले PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पहुंचे, 3 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे के करीब कर्तव्य पथ पर पहुंचे।

कर्तव्य पथ पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते समय पीएम मोदी को रेड कारपेट पर कचरा दिखा। जिसे उन्होंने खुद उठाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर परेड देखने आए दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
अब देखिए परेड की तस्वीरें…

1. महिला
CRPF मार्चिंग परेड का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने
NCC गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया।
NCC जॉइंट बैंड ने कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024