CM योगी शनिवार दोपहर महाकुंभ पहुंचे। श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु श्रीश्री विदुशेखर भारती जी महाराज से मुलाकात की। संतों को भोजन परोसा। फिर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कैंप पहुंचे।
यहां साधु-संतों की मौजूदगी में योगी ने कहा- आप बांटने वाली ताकतों से सावधान रहिए। कुंभ का संदेश ऐसा होना चाहिए कि हम जाति के नाम पर नहीं बंटेंगे। क्षेत्र और भाषा के नाम पर नहीं बंटेंगे। अयोध्या की तरह आपकी जो तमन्ना है, वह साकार होगी
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने आयोग और पार्टी की महिला पदाधिकारियों के साथ संगम स्नान और पूजा की। उन्होंने कहा- मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। महाकुंभ भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
देखें 3
अपर्णा यादव ने संगम स्नान के बाद आरती अर्पित
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने भी संगम में डुबकी लगाई।
शनिवार सुबह मेला क्षेत्र में दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पत्नी प्रियंका और दोस्तों के साथ संगम में डुबकी लगाई। रैना ने कहा- इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं।
इसके पहले शनिवार सुबह किला घाट पर यमुना में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 10 लोग यमुना में डूबने लगे। जल पुलिस ने लाइफ जैकेट और रिंग्स फेंककर सभी को बचाया। सुबह महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर-2 के पास दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
कुंभ में जबरदस्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक कक्षा- 8 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। आज शाम 4 बजे तक 58.48 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 11.39 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
महाकुंभ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
