Headlines

पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाला:फिर झील में फेंक दिया; तेलंगाना में आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गिरफ्तार

पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाला:फिर झील में फेंक दिया; तेलंगाना में आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गिरफ्तार

हैदराबाद2 घंटे
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि माधवी और गुरुमूर्ति के बीच बहस हुई थी, जिसके चलते गुस्से में आकर माधवी की हत्या कर दी।
तेलंगाना में सेना से रिटायर्ड एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हडि्डयों से मांस अलग करने के लिए आरोपी ने उन्हें मूसल से कुचला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रंगारेड्‌डी जिले के मीरपेट के DSP नागराजू ने बताया कि 18 जनवरी को सुबम्मा नामक एक महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी माधवी (35) की 13 साल पहले गुरुमूर्ति के साथ शादी हुई थी। गुरुमूर्ति सेना का रिटायर्ड कर्मचारी है। फिलहाल वह कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

रंगारेड्‌डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को शव के टुकड़े नहीं मिले हैं।

आरोपी के घर की 2 तस्वीरें…

तस्वीर आरोपी के घर के किचन की है, जहां बर्तनों के बीच वही कुकर रखा है, जिसमें लाश के टुकड़े उबाले गए।

किचन के प्लेटफॉर्म पर शराब की बोतल भी रखी मिली। घटना की खबर लगते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।

मृतक माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी।
रंगारेड्‌डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पिछले 5 साल से पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहे थे। 16 जनवरी को माधवी और उसके पति गुरुमूर्ति के बीच किसी बात पर बहस हुई और वे घर से बाहर चले गए।

गुरुमूर्ति ने जुर्म कबूला, लेकिन पुलिस को सबूत नहीं मिले

हत्या वाले दिन गुरुमूर्ति के बच्चे उसकी बहन से मिलने गए थे। उसने गुमशुदगी का नाटक रचा और माधवी के माता-पिता को इस बारे में बताया। मीरपेट एसएचओ के नागराजू ने भी कहा है कि इस मामले को गुमशुदगी का मामला माना जा रहा है, क्योंकि संदिग्ध हत्या का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि गुरुमूर्ति की माधवी से बहस हुई थी, जिसके बाद उसने उसकी हत्या की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भी पकड़े गए आरोपी ने हत्या के सबूत मिटाने बाथरूम में उसके शव के टुकड़े किए। हड्डियों को मांस से अलग किया, उन्हें मूसल से कुचला और फिर उबाला। उसने मांस और हड्डियों को तीन दिनों तक पकाया, जिसके बाद उसने उन्हें एक थैले में भरकर पास की झील में फेंक दिया।

पुलिस को अभी तक उस झील में पीड़िता के शव का पता नहीं चल पाया है, जिसमें गुरुमूर्ति ने शव के अंगों को फेंकने का दावा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि सुराग लगाने वाली टीमें और डॉग स्क्वॉड तलाशी अभियान चला रहे हैं।

पिछले 3 सालों के सबसे चर्चित मर्डर केस

मई 2022 में लिव इन पार्टनर आफताब ने श्रद्धा वालकर के 35 टुकड़े किए थे

दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई 2022 में श्रद्धा वाकर मर्डर केस हुआ था। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब अमीन ने अपनी 26 साल की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके शव को आरी से काटा। नया फ्रिज खरीदा और बॉडी पार्ट्स उसमें रखे। बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था। आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था।

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। 2019 में मुंबई के एक कॉलसेंटर में काम करने के दौरान श्रद्धा की आफताब से मुलाकात हुई। दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। उनके रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे।

10 फरवरी 2023: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को मारकर, फ्रिज में छिपाया

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी 2023 को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी।मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव-इन में रह रही थी। साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई।

10 फरवरी को साहिल ने ISBT के पास कार में मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कार में लेकर घूमता रहा, फिर मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में बने अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। पुलिस को किसी ने ढाबे पर लाश छिपाए जाने की सूचना दी, तब इसका खुलासा हुआ। साहिल ने 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024