Headlines

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:योगी आदित्यनाथ बोले- AAP झूठ बोलने की ATM, दिल्ली में रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बसाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- AAP झूठ बोलने की ATM है, इन्होंने जनता से झूठे वादे किए। दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया। केजरीवाल दिल्ली में विकास नहीं चाहते। दिल्ली में बिजली यूपी से 3 गुना महंगी है।

उन्होंने कहा- यहां सड़कों की हालत बहुत खराब है। केजरीवाल की राजनीति बांटो और राज करो की है। योगी दिल्ली की किराड़ी विधानसभा में रैली कर रहे थे। AAP ने पंजाब में महिला सम्मान निधि का वादा किया, लेकिन नहीं दी।

दिल्ली के दंगों में AAP के विधायक शामिल थे। केजरीवाल को चुनाव के समय पुजारियों की याद आई। 11 सालों में दिल्ली में कोई मंदिर नहीं बनवाया। कल आपने देखा कि मेरे साथ संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। मैं पूछना चाहता हूं क्या अरविंद केजरीवाल यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024