Headlines

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:दिल्ली में मोदी की 3, योगी की 14 सभाएं; राहुल गांधी 22 से 24 जनवरी तक तीन रैलियां करेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 29 जनवरी, 31 जनवरी और 2 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में रैली करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी रैलियों की शुरुआत करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने 12 जनवरी को सीलमपुर में पहली रैली की थी। इसके बाद वे 22 जनवरी को सदर बाजार, 23 जनवरी को मुस्तफाबाद और 24 जनवरी को मादीपुर में रैलियां करेंगे।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024