Headlines

डल्लेवाल बोले- मुझे इलाज की जरूरत नहीं:किसानों ने दबाव बनाया; डॉक्टर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा- उनकी सेहत में सुधार

डल्लेवाल बोले- मुझे इलाज की जरूरत नहीं:किसानों ने दबाव बनाया; डॉक्टर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा- उनकी सेहत में सुधार

पटियाला3 घंटे पहले

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं।
पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल का आज 57वां दिन है। सोमवार शाम को खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल की देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि शनिवार रात से मेडिकल सहायता लेने के बाद उनकी तबीयत में कुछ सुधार है। उनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी।

वहीं, इलाज लेने के बाद उनका पहला बयान आया। डल्लेवाल ने कहा- मुझे इलाज की जरूरत नहीं है। आमरण अनशन पर बैठे 121 किसानों के दबाव के चलते मैं इलाज कराने को राजी हुआ। मोर्चा रोटी से नहीं अकाल पुरख की मेहर से जीतना है। गुरु नानक की कृपा हो, शरीर उनका है, उनकी कृपा से सब होगा। वाहेगुरु की कृपा हो, संगत का जज्बा रहा तो 14 फरवरी को होने वाली मीटिंग में भी जाएंगे।

मोर्चे पर 8 सीनियर डॉक्टर मौजूद

बता दें कि सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर समय-समय पर डल्लेवाल की जांच कर रहे हैं। मोर्चे पर 8 सीनियर डॉक्टर मौजूद हैं। 14 फरवरी को केंद्र के साथ होने वाली बैठक से पहले डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार की कोशिश कर रहे हैं।

किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि डॉ. स्वयंमन सिंह की रिपोर्ट के अनुसार डल्लेवाल से अनुरोध किया गया है कि वे खाना-पीना शुरू कर दें, ताकि वे 14 फरवरी को होने वाली बैठक में शामिल हो सकें।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज होने वाले दिल्ली कूच को टाल दिया था।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज होने वाले दिल्ली कूच को टाल दिया था।
26 जनवरी को किसानों का ट्रैक्टर प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक किसान अपने ट्रैक्टर मॉल, टोल प्लाजा, भाजपा कार्यालयों के सामने या सड़क किनारे पार्क करेंगे।

स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रदर्शन के लिए उपरोक्त जगहों में से किसी एक स्थान का चयन किया जाएगा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार बदले की भावना से किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले किसी भी लोक कलाकार के खिलाफ कार्रवाई करती है तो संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा
डल्लेवाल की सेहत के बारे में जानकारी देते किसान व अन्य।
आज का दिल्ली मार्च स्थगित

सरवन सिंह पंधेर ने आज यानी 21 जनवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। हालांकि, केंद्र की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आने के बाद उन्होंने इसे 20 जनवरी को टाल दिया। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के बाद दिल्ली कूच पर फैसला लिया जाएगा।

पंधेर का कहना है कि सरकार से जल्द बैठक करने की मांग है। अभी बहुत समय है। बैठक का स्थान नई दिल्ली होना चाहिए, क्योंकि देश के किसानों की यही मांग है। सरकार ने बजट घोषित कर दिया है, तो किसान बात क्यों नहीं कर रहे हैं? संयुक्त किसान मोर्चा से एकजुट होने की कोशिश की जा रही है। एकता तुरंत होना आसान नहीं है।

केंद्रीय मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे

16 जनवरी को कृषि एवं कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव प्रियरंजन अन्य केंद्रीय अधिकारियों के साथ खनौरी बॉर्डर पहुंचे। यहां उन्होंने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक का न्योता भी दिया।

बैठक के बाद प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र भूख हड़ताल पर बैठे डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। हम यहां इसलिए आए हैं ताकि कोई समाधान निकल सके। हमें उम्मीद है कि डल्लेवाल जल्द ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर बैठक में शामिल होंगे। वहीं, यह साफ हो गया है कि केंद्रीय मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024