Headlines

अमित शाह बोले-दिल्ली में NDA की सरकार बनेगी:आंध्र प्रदेश में कहा- प्राकृतिक आपदा में NDRF और मैन मेड आपदा में NDA काम आती है

अमित शाह ने 19 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के दक्षिणी परिसर और नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (NDRF) की 10वीं बटालियन परिसर के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है तो NDRF मदद के लिए आती है। मैन मेड (मानव निर्मित) आपदा होती है तो NDA मदद के लिए आती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद NDA 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी।

शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का पूरा समर्थन है। केंद्र ने सिर्फ 6 महीनों में राज्य के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी CM पवन कल्याण और केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें…

आंध्र प्रदेश के गन्नावरम मंडल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट बनाया गया है।
अमि
अमित शाह ने CM चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी CM पवन कल्याण के साथ NIDM का उद्घाटन
अमित शाह ने अधिकारियों से कैंपस के बारे में चर्चा की।
शाह की स्पीच 3 पॉइंट्स में…

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हुडको और विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27 हजार करोड़ रुपए सुनिश्चित किए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने पिछली जगन रेड्डी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए आंध्र प्रदेश के लोगों से बर्बाद हुए पिछले 5 सालों पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने कहा कि CM नायडू और PM मोदी राज्य के विकास के लिए नए सिरे से मिलकर काम करेंगे।
NDRF को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है और आपदा के निपटने के क्षेत्र में देश दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
10 दिन पहले पीएम मोदी भी आंध्र आए थे 8 जनवरी को पीएम मोदी ने भी आंध्र प्रदेश का दौरा किया था। उन्होंने 1.85 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और उद्घाटन किया था। पीएम ने पुडीमडका में बन रहे ग्रीन हाइड्रोजन हब प्रोजेक्ट की भी नींव रखी थी।

पीएम ने बताया था कि विकास परियोजनाओं के तहत 300 एकड़ में 25 इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सड़कें, इंडस्ट्रियल सेंटर, पोर्ट और केमिकल स्टोरेज जैसे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी गई थी।

आंध्र प्रदेश में BJP, TDP और जनसेना गठबंधन की सरकार आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल टीडीपी और जनसेना ने मिलकर सरकार बनाई है। 2024 में राज्य की कुल 175 सीटों में से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 पर जीत मिली थी। बहुमत का आंकड़ा 88 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024