Headlines

RJD में अब लालू जैसी पावर तेजस्वी को:पार्टी में सिंबल से लेकर उम्मीदवार तक तय करेंगे; लालू बोले- चुनावी बिगुल बज चुका है

RJD में अब लालू जैसी पावर तेजस्वी को:पार्टी में सिंबल से लेकर उम्मीदवार तक तय करेंगे; लालू बोले- चुनावी बिगुल बज चुका है

पटना7 मिनट पहले

आरजेडी में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जैसी पावर तेजस्वी यादव को मिल गई है। वे सिंबल से लेकर चुनावी उम्मीदवार तक का नाम तय करेंगे। मतलब अब आरजेडी में सबकुछ तेजस्वी ही तय करेंगे। शनिवार को पटना के होटल मोर्या में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में लालू यादव ने कहा कि ‘चुनाव का बिगुल बज चुका है, तैयारी शुरू कर दें।’

बैठक के बाद आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बताया कि ‘सांगठनिक चुनाव की डेट तय हो चुकी है। पंचायत, ब्लॉक, बूथ, जिला, राज्य सभी पदों के लिए चुनाव होंगे। रामचंद्र पूर्वे को मुख्य निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन सहायक निर्वाची अधिकारी होंगे।’

2 घंटे चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप, मीसा भारती, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बेटे सुधाकर सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मीटिंग में नहीं आने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि ‘पार्टी में सब नॉर्मल है। कोई दिक्कत नहीं है।’

जगदानंद के नाराज होने की खबर काफी दिनों से चर्चा में है। उपचुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद से ही वो पार्टी दफ्तर नहीं आ रहे। बताया जाता है कि उन्होंने आलाकमान को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त करने की बात भी की है। वहीं सांसद सुधाकर सिंह पटना में नहीं हैं, वो मुंबई गए
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत करते लालू यादव और तेजस्वी यादव।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

आज की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मार्च तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

बैठक की कुछ तस्वीरें
मंच पर बैठे लालू यादव और पार्टी के बड़े नेता।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य नेता।

बड़ी संख्या में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए
JDU के पूर्व सांसद RJD में शामिल

इससे पहले शुक्रवार को JDU के पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल RJD में शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। मंगनीलाल को अगर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024