ऑटो एक्सपो 2025
पहले दिन मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा पेश की:हुंडई ने ₹17.99 लाख में क्रेटा-ev लॉन्च की, सुजुकी पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-एक्सेस लाई
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहलेलेखक: प्रवेश जैन, विक्रम अहिरवार
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज (17 जनवरी) से शुरू हो गया है। पहले दिन मारुति-सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील (पेश) किया है।
मारुति ने कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक शामिल है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी।
ई विटारा की कीमत 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।
इसके अलावा ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।
इस इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में किया जाएगा। इसके जून तक यूरोप, जापान और भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल होने की उम्मीद है।
भारतीय बाजार में ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से रहेगा।
e-विटारा के सभी स्पेसिफिकेशन जानने के के लिए यहां क्लिक करें
हुंडई मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा ev 17.99 लाख में लॉन्च
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा-ev पेश की है। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।
कंपनी ने क्रेटा-ev के 4 मॉडल एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O) और प्रीमियम लॉन्च किए हैं। यह कंपनी की सबसे सस्ती ईवी है।
कंपनी का दावा है कि क्रेटा-ev फुल चार्ज में 473km तक चलेगी और यह सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।
इसके अलावा इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 51.4kWh, 42kWh के साथ पेश किया गया है।
क्रेटा ev के सभी स्पेसिफिकेशन जानने के के लिए यहां क्लिक करें
सुजुकी ने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ई-एक्सेस’ पेश किया
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘e-एक्सेस’ पेश कर दी है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर ये गाड़ी 95 किलोमीटर चलेगी।
एक्सेस इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 81,700 रुपए रखी गई है। यह TVS iQube, बजाज चेतक, एथर रिज्टा और ओला S1 एयर जैसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगी।
MG ने MG9 और साइबरस्टर को पेश किया
JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी अपकमिंग MPV M9 (जिसे पहले Mifa 9 कहा जाता था) को भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाया है।
यह MG सेलेक्ट प्रीमियम आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी और साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के साथ बेची जाएगी।
कार मैन्युफैक्चरर ने आज से प्री-रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है, जिसकी डिलीवरी इस साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
MG ने M9 को प्रीमियम MPV के तौर पर लॉन्च किया है, जिसमें बॉक्सी डिजाइन है लेकिन स्लीक LED DRL और LED हेडलैंप हैं।
इन्हें फ्रंट बंपर पर लगाया गया है और किनारों पर क्रोम एम्बेलिशमेंट है। इसमें वर्टिकल LED टेललाइट्स हैं।
एक्सपो 2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवेंट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने एक्सपो में संबोधित करते हुए रतन टाटा और ओसामु सुजुकी को याद किया। उन्होंने कहा – भारत की ऑटो इंटस्ट्री फंटास्टिक भी है और फ्यूचर रेडी भी है। मैं आज रतन टाटा और ओसामू सुजुकी को भी याद करूंगा। भारतीय ऑटो सेक्टर की ग्रोथ और मिडिल क्लास के सपने को पूरा करने में इन दोनों महानुभावों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने शामिल हुए थे और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।
टाटा मोटर्स ने सिएरा ICE कॉन्सेप्ट को शोकेस किया
ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने टाटा सिएरा ICE (इंटरनल कंबशन इंज) कॉन्सेप्ट को शोकेस किया गया है। टाटा सिएरा ICE में नई डिजाइन थीम अपनाई गई है जो नई हैरियर और सफारी में भी देखने को मिली थी।
हालांकि, सिएरा का एक्सटीरियर लेआउट काफी हद तक पुरानी सिएरा जैसा ही दिखाई देता है। आगे की तरफ इसमें कनेक्टेड LED DRLs दी गई है और इसमें हेडलाइट को बंपर में इंटीग्रेट किया हुआ है। कॉन्सेप्ट मॉडल से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।
– आने वाले 5-6 दिनों में बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। अनेक नई गाड़ियां भी यहां लॉन्च होने वाली हैं। ये दिखाता है कि भारत में मोबिलिटी के भविष्य को लेकर कितनी पॉजिटिविटी है।
PM मोदी के भाषण की प्रमुख बातें
भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।
भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा।
कभी भारत में गाड़ियां न खरीदने का एक कारण अच्छी और चौड़ी सड़कों का अभाव था। पिछले साल के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रखे गए थे। आज भारत में मल्टी लेन हाईवे का, एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है।
22 जनवरी तक चलेगा यह ऑटो एक्सपो
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा।
इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी।
इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
भारत मोबिलिटी शो 2025 में भाग लेने वाले ब्रांड
ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली मैन्युफैक्चरर की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, BMW, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और BYD जैसे ग्लोबल लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल होंगे।
टू-व्हीलर सेक्शन में TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे।
वहीं, कमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा, एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, TI क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 में पेश होने वाली कारें…
टाटा हैरियर ईवी : ₹25 लाख (एक्सपेक्टेड प्राइस)
टाटा हैरियर ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन को सबसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और फिर 2024 में एक इवेंट के दौरान इसका अपडेटेड वर्जन पेश किया गया था। उम्मीद है कि कंपनी अब इसका प्रोडक्शन मॉडल शोकेस कर सकती है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।
हैरियर EV के केबिन में रेगुलर मॉडल से मिलती जुलती कई सारी समानताएं देखने को मिल सकती है। इस अपकमिंग कार में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन को सपोर्ट करने के लिए डुअल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। हैरियर EV की रेंज 500km से ज्यादा हो सकती है। रेगुलर मॉडल में मिलने वाले टॉर्जन बार के मुकाबले हैरियर EV में ज्यादा बेहतर मल्टीलिंक रियर सस्पेंशन दिया जाएगा।
स्कोडा कोडिएक : ₹40 लाख (एक्सपेक्टेड प्राइस)
स्कोडा अपनी न्यू जनरेशन कोडिएक को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस करेगी। इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। नई कोडिएक को साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
इस गाड़ी की एक्सटीरियर डिजाइन एकदम नई होगी और इसमें नया केबिन भी मिलेगा।
कोडिएक अंतरराष्ट्रीय मॉडल में कई सारे पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। अनुमान है कि भारत आने वाली कोडिएक में मौजूदा मॉडल वाला 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 एंट्री से जुड़े सवाल…
सवाल 1 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की तारीखें क्या हैं?
जवाब : इसमें 17 और 18 जनवरी को सिर्फ मीडिया पर्सन, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट ही जा सकेंगे। 19 से 22 जनवरी तक इसमें आम लोग जा सकेंगे।
सवाल 2 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कहां आयोजित होगा?
सवाल 3 : एंट्री फीस कितनी रहेगी, क्या फ्री में जा सकेंगे?
जवाब : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसके बाद आपके ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं।
प्रत्येक टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। साथ ही, व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक/सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा।
सवाल 4 : टिकट या पास गुम होने पर क्या होगा?
जवाब : टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बारकोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो।
सवाल 5 : शो की डेली टाइमिंग क्या रहेगी?
सवाल 6 : भारत मंडपम से नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
जवाब : सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो भारत मंडपम से लगभग 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर है।
सवाल 7 : भारत मंडपम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से कितने दूर हैं?
सवाल 8 : भारत मंडपम में एंट्री के लिए कितने गेट हैं?
जवाब : विजिटर्स के लिए भारत मंडपम में 2 एंट्री गेट और 2 एग्जिट गेट हैं। फूड एंड बेवरेज सहित इवेंट्स के लिए 13 एग्जीबिशन हॉल हैं।
सवाल 9 : क्या एक टिकट या पास का इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है?
जवाब : एक टिकट या पास से एग्जीबिशन वेन्यू पर सिर्फ एक बार ही एंट्री होगी। आयोजक किसी भी विजिटर को बिना कोई कारण बताए एंट्री करने से रोक सकते हैं, भले ही उसके पास वैध टिकट हो।
