भाजपा सांसद रवि किशन आज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर संगम में डुबकी लगाई। नाव पर बैठकर सैर भी की। उन्होंने कहा अखिलेश यादव को भी यहां आकर स्नान करना चाहिए। जिससे उन्हें सनातन संस्कृति की बेहतर समझ मिल सके।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ में आएंगे। संगम में स्नान कर साधु-संतों से आशीर्वाद लेंगे। दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। सेवादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया- राहुल के कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं आया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
महाकुंभ में मोनालिसा नामक एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह माला बेचती है। महाकुंभ में श्रद्धालु उसके साथ सेल्फी लेने के लिए आ रहे हैं।
कल (शनिवार को) सीएम योगी संगम पहुंचेंगे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों का जायजा लेंगे। अनुमान है, मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी शनिवार को प्रयागराज में सेना के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे।
महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। आज अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। इस तरह महाकुंभ में अब तक कुल 7 करोड़ लोग संगम स्नान कर चुके हैं।
लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में इस पर पलटवार किया। कहा- उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं, विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।
महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
