Headlines

महाकुंभ में हरे राम-हरे कृष्ण… पर झूमे विदेशी:संगम में लगाई डुबकी, अखाड़ों में पहुंचे; महाकुंभ में IRCTC की टेंट सिटी फुल

महाकुंभ में आए 10 देशों के 21 डेलिगेट्स ने संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद सभी अखाड़ों में गए। महाकुंभ का धार्मिक महत्व समझा, भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का अनुभव किया।

वहीं, महाकुंभ में इस्कॉन की शोभायात्रा में विदेशी श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। हरे राम-हरे कृष्ण… भजन पर विदेशी डांस करते दिखे। संगम में आज चौथे दिन अभी तक 25 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक देश-विदेश से आए करीब 6.30 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

उधर, महाकुंभ में IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अगर आप अब बुकिंग कराते हैं, तो फरवरी के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा।

24 जनवरी को महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संगम स्नान के लिए पहुंचेंगे। वह 3 दिन तक कथा करेंगे। उनका दरबार लेटे हुए हनुमान मंदिर के सामने लगेगा।

16 जनवरी से 24 फरवरी तक संस्कृति का महाकुंभ होगा। आज गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। यमुना, सरस्वती पंडाल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

महाकुंभ की 2 तस्वीरें देखिए

संगम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के इको-फ्रेंडली पंडाल में शिव की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के पंडाल में 504 से ज्यादा प्रशिक्षित ब्रह्मज्ञानी वेदपाठी मंत्रों का जाप कर रहे हैं।
महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024