Headlines

सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला:रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा, हाथ-कंधे की भी सर्जरी हुई; एक आरोपी की पहचान

LIVE
सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला:रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा, हाथ-कंधे की भी सर्जरी हुई; एक आरोपी की पहचान

मुंबई40 मिनट पहलेलेखक: किरण
सैफ और करीना अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद सतगुरु शरण अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वे फॉर्चून हाउस नाम के घर में रहते थे।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।

इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। सैफ को रात 2 बजे लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था।

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा था और फ्लूड भी लीक हो रहा था। सर्जरी करके इसे निकाला गया है।

एक्टर के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव थे और गर्दन पर भी गहरी चोट थी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस के DCP गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। वह सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। हमले के बाद भी सीढ़ियों से भागा था। इसे बीती रात बिल्डिंग में देखा गया था।

यह मुंबई के खार इलाके में बना सतगुरु शरण अपार्टमेंट है, इसके 12वें फ्लोर पर सैफ अली खान अपने परिवार के साथ रहते हैं।
एक्टर के घर मौजूद मेड समेत 3 को पूछताछ के लिए ले जाया गया

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इनमें हमले में घायल हुई हाउसकीपर भी शामिल है। शुरुआती जांच में पता चला कि घर के अंदर मौजूद किसी शख्स ने ही हमलावर को एंट्री दी। घर में कोई जबरदस्ती नहीं घुसा।

सैफ-करीना की मेड को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया था।
घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की 18 टीमें जांच कर रहीं

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी केस के इन्वेस्टिगेशन के लिए 8 टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच जांच के लिए सैफ के घर भी पहुंच चुकी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं।

हमले को लेकर 2 थ्योरी, वजह साफ नहीं

हमलावर चोरी की नीयत से घुसा: सैफ की टीम के ऑफिशियल बयान में बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। हमले में सैफ के घर की एक मेड (काम करने वाली) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा भी जख्मी हुई है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
घर में एक व्यक्ति घुसा, मेड से उसकी बहस हुई: डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि सैफ अली खान खार के फॉर्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और मेड से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले में वे घायल हो गए।
हमले की थ्योरीज से जुड़े 3 सवाल

हाई सिक्योरिटी सोसाइटी में हमलावर कैसे घुसा? हमला करने के बाद शोर-शराबे के बीच वह भागने में कामयाब कैसे हुआ?
मेड क्या रात में घर पर ही रुकती थी? हमलावर की उससे बहस क्यों हो रही
करीना कपूर लीलावती अस्पताल पहुंचीं

करीना कपूर गुरुवार को करीब 1 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उनका स्टाफ भी साथ
सारा अली और इब्राहिम भी पिता से मिलने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची। दोनों अस्पताल में दाखिल होते नजर आए। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी अस्पताल पहुंचे।

यह लीलावती अस्पताल के बाहर की तस्वीर है। कार से उतरकर इब्राहिम और सारा अली अंदर जा रहे
करिश्मा कपूर भी सैफ अली खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं।
सैफ अली खान की बहन सोहा, पति कुणाल खेमू के साथ हॉस्पिटल पहुंचीं।

रात के वीडियो में घर के बाहर नजर आईं थीं करीना

अपार्टमेंट के बाहर से देर रात का करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्टाफ से बात करते हुए घबराई नजर आ रही हैं। उनके साथ 3 फीमेल और 1 मेल स्टाफ था। करीना के पास एक ऑटो भी खड़ा हुआ है।

यह वीडियो बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। इसमें करीना घर के बाहर नाइट सूट में नजर आ रही हैं।
वीडियो में करीना के साथ एक मेल और दो फीमेल स्टाफ मौजूद है। सभी परेशान नजर आ रहे हैं।
वीडियो में करीना के साथ एक मेल और दो फीमेल स्टाफ मौजूद है। सभी परेशान नजर आ रहे हैं।
हमले से पहले करिश्मा ने करीना और सोनम कपूर के साथ पार्टी की

हमले से पहले करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी और डिनर की जानकारी दी थी। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को री-पोस्ट किया था।

जहां हमला हुआ, वह सैफ और करीना का नया घर

सैफ और करीना दोनों बेटों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं। सैफ की दोस्त और फेमस इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने इसे डिजाइन किया है। पुराने घर की तरह सैफ के नए घर में भी लाइब्रेरी, आर्ट वर्क, खूबसूरत छत और स्विमिंग पूल है। शाही लुक देने के लिए इस अपार्टमेंट को वाइट और ब्राउन कलर से सजाया गया है। बच्चों के लिए नर्सरी और एक थिएटर स्पेस भी है।

ये सैफ के घर गुरु शरण अपार्टमेंट की तस्वीरें हैं। इनमें सैफ, करीना और उनका बेटा योग करते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024