Headlines

महाकुंभ में एंटी ड्रोन सिस्टम ने 9 ड्रोन गिराए:बिना अनुमति वीडियो बना रहे थे; मॉडल हर्षा को पेशवाई के दौरान रथ पर बैठाने पर विवाद

LIVE
महाकुंभ में एंटी ड्रोन सिस्टम ने 9 ड्रोन गिराए:बिना अनुमति वीडियो बना रहे थे; मॉडल हर्षा को पेशवाई के दौरान रथ पर बैठाने पर विवाद

प्रयागराज2 मिनट पहले

प्रयागराज महाकुंभ का बुधवार को तीसरा दिन है। सुबह 4 बजे से ही गंगा के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय गंगा मैया’ के जयकारे के साथ डुबकी लगाई।

इस बीच पूरे महाकुंभ में हाईटेक सुरक्षा है। किसी को भी बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने की परमिशन नहीं है। यहा लगे एंटी-ड्रोन सिस्टम ने अब तक मेला क्षेत्र में 9 ड्रोन मार गिराए (निष्क्रिय) हैं।

इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव हरिद्वार में हैं। वहां उन्होंने मकर संक्राति पर पर गंगा स्नान किया। महाकुंभ को लेकर अखिलेश ने कहा- जब मां गंगा बुलाएंगी, तब संगम जाएंगे।

वहीं, महिला मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया को रथ पर बैठाने को लेकर महाकुंभ में कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा- धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। हर्षा यहां साध्वी की तरह रह रही हैं। मंगलवार को पेशवाई के दौरान वहां महामंडलेश्वर के रथ पर बैठी नजर आई थीं।

तस्वीर निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के समय की है। हर्षा रिछारिया रथ पर सवार हैं।
महाकुंभ के पहले अमृत (शाही) स्नान में मंगलवार को 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया था।

महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024