महाराष्ट्र के नासिक में रविवार शाम करीब 7 बजे पिकअप गाड़ी लोहे की रॉड से भरी आयशर गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक हादसा नासिक-मुंबई हाईवे पर हुआ। पिकअप में 16 लोग सवार थे। ये सभी निफाड़ में आयोजित धार्मिक आयोजन से शामिल होकर सिडको लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जब गाड़ी अयप्पा मंदिर के पास पहुंची, तब पिकअप ड्राइवर का कंट्रोल खो गया। इसके बाद गाड़ी लोहे की रॉड से लदी आयशर में पीछे से जा घुसी।
अधिकारियों के मुताबिक, लोकल लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
घटना की 2
हादसा नासिक-मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। घटना में 6 की
आयशर वाहन में पिकअप ने पीछे से टक्कर मारी। आयशर में लोहे की रॉड लदी थीं।
नासिक-मुंबई-आगरा हाईवे पर 4 KM लंबा जाम
हादसे के कारण नासिक-मुंबई-आगरा हाईवे पर लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम खुलवाया।
8 दिसंबर को बस ने 30 लोगों को कुचला था
मुंबई के कुर्ला में 8 दिसंबर को BEST बस ने करीब 30 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें चार की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…
देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार
देश में पिछले 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु 84 हजार मौत और महाराष्ट्र 66 हजार मौत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से जारी किए गए 2018 से 2022 के डेटा के आधार पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया, 2022’ रिपोर्ट जारी की है।
इसके मुताबिक, 2021 में देश में सड़क हादसों में 1,53,972 मौतें हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 1,68,491 हो गईं।
