Headlines

संजय राउत बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक में तालमेल की कमी:लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मीटिंग ही नहीं की, वह सहयोगियों को कमजोर कर रही

संजय राउत बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक में तालमेल की कमी:लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मीटिंग ही नहीं की, वह सहयोगियों को कमजोर कर रही

मुंबई8 घंटे पहले

संजय राउत ने 10 जनवरी को भी INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताई थी।
शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन में तालमेल की कमी है। लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन में शामिल दलों की एक भी बैठक नहीं हुई है। गठबंधन में सबसे बड़े दल होने के नाते कांग्रेस को ये काम करना चाहिए।

राउत ने कांग्रेस पर विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस I.N.D.I.A ब्लॉक के दूसरे दलों के खिलाफ चुनाव लड़कर उन्हें कमजोर कर रही है। खुद उनका प्रदर्शन हरियाणा,जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में खास नहीं रहा। I.N.D.I.A ब्लॉक में कलह के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

राउत ने कहा INDIA गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं बना था। देश के सामने मोदी और शाह की तानाशाही सबसे बड़ी समस्या है। इसके चलते इंडिया गठबंधन और मजबूत होना चाहिए। अगर I.N.D.I.A गठबंधन को बचाना है या उसे ताकतवर बनाना है तो सबसे पहले संवाद होना जरूरी है।

राउत के बयान की 3 अहम बातें…

1. I.N.D.I.A और MVA में तालमेल की कमी : I.N.D.I.A गठबंधन और MVA (महा विकास अघाड़ी) के बीच तालमेल और संवाद की कमी है। हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़े और अच्छे नतीजे मिले। आगे की योजना के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस को इस पीड़ा पर ध्यान देना ही होगा।

2. कांग्रेस को गठबंधन की जिम्मेदारी लेनी होगी : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा ने कांग्रेस के साथ ही सभी भाजपा विरोधियों में नई ऊर्जा पैदा कर दी है। अब प्रियंका गांधी भी आ गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक अनुभवी नेता हैं, लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन में फैली अव्यवस्था को ठीक करने की जिम्मेदारी किसे लेनी चाहिए?

3. कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही : कांग्रेस लगातार राज्यों में गठबंधन पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी यह समझने को तैयार नहीं है। कई राज्यों में कांग्रेस अपने दम पर नहीं लड़ सकती। कांग्रेस के पास लड़ने की ताकत नहीं है, लेकिन वो क्षेत्रीय दलों की थाली के कटोरे में उंगली डालने से बाज नहीं आती।

अमित शाह के उद्धव पर दिए बयान का जवाब दिया
12 दिसंबर को शिरडी में भाजपा का अधिवेशन हुआ था। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। शाह ने कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के कई मायने हैं। शरद पवार की 1978 से चल रही विश्वासघात की राजनीति खत्म हुई। वहीं, झूठ-फरेब करके मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे को जनता ने उनकी जगह दिखा दी। पूरी खबर पढ़ें…

इस पर राउत ने कहा- महाराष्ट्र में आकर उद्धव ठाकरे और शरद पवार को दगाबाज कहने वालों ने दगाबाजों को साथ ही सरकार बनाई है। उद्धव ठाकरे बीजेपी की रोजी-रोटी (रोजगार) हैं। भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस वजह से देश के विश्व गुरु को ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बुलाया।

I.N.D.I.A. ब्लॉक पर कब, किसने, क्या कहा…

9 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा-

QuoteImage
लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

QuoteImage
9 जनवरी: उमर के बयान के कुछ देर बाद उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा-

QuoteImage
I.N.D.I.A गठबंधन स्थायी है। यह हर दिन और हर पल के लिए है। हम भाजपा के साथ नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई संबंध है।

QuoteImage
8 जनवरी: तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा-​​

QuoteImage
कांग्रेस और AAP जैसे दलों में मतभेद हों, यह अस्वाभाविक नहीं है। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।

QuoteImage
11 दिसंबर, 2024: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने X पोस्ट में लिखा-

QuoteImage
आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

QuoteImage
7 दिसंबर, 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा-

QuoteImage
मैंने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।

QuoteImage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024