Headlines

18 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 25 ट्रेनें, फ्लाइट लेट:अयोध्या में पारा 4º; MP के 8 शहरों में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले गिरे

18 राज्यों में कोहरा, दिल्ली में 25 ट्रेनें, फ्लाइट लेट:अयोध्या में पारा 4º; MP के 8 शहरों में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले गिरे
नई दिल्ली8 मिनट पहले
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है। – Dainik Bhaskar
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है, इस कारण यहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। धुंध का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दिखा। दिल्ली में विजिबिलिटी घटने से 25 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। अयोध्या में लगातार दूसरे दिन पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मध्यप्रदेश में के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में बारिश और आंधी चली। भोपाल में भी रविवार सुबह बारिश हुई। राजस्थान के जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे।

मध्य प्रदेश-राजस्थान के अलावा आज देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राज्यों के मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा। इससे यहां विजिबिलिटी
मध्य प्रदेश: कोहरे की वजह से विजिबिलटी घटने से ट्रेनें लेट चलीं। यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बर्फबारी के बाद सड़कें साफ करने का काम लगातार जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील की ऊपरी परत पर बर्फ जम गई। यहां तापमान में गिरावट का दौर जारी
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश: 4 डिग्री तापमान में भी श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।
हिमाचल में 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है।
जम्मू-कश्मीर में 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

13 जनवरी: 6 राज्यों में कोहरा, नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट

पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा।
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल में तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट।
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है।
14 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश, उत्तर भारत में घना कोहरा

अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
तमिलनाडु, पुडुचेरी में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मछुआरों को समुद्री तटों से दूरी बनाए रखने की एडवाइजरी जारी।
राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान: जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर, 3 दिन बाद फिर बारिश

राजस्थान में आज (रविवार) को घना कोहरा छाया। जयपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। कोहरे के साथ ही 6 जिलों में कोल्ड वेव का भी असर रहा। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024