Headlines

थिएटर भगदड़ केस में अल्लू अर्जुन को कोर्ट से राहत, जमानत की शर्तों में छूट मिली, विदेश यात्रा कर सकेंगे

हैदराबाद की एक कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत देते हुए थिएटर भगदड़ मामले में जमानत की शर्तों में ढील दी है। अब उन्हें हर रविवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होने से छूट मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें इस शर्त के साथ विदेश यात्रा करने की भी परमिशन दी है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सामने पेश होना होगा।

अल्लू को यह निर्देश दिया गया है कि वे चार्जशीट दाखिल होने तक हर विदेश यात्रा की जानकारी SHO को देंगे। कोर्ट ने 10 जनवरी को जारी आदेश में कहा कि जमानत की बाकी शर्तें ज्यों की त्यों रहेंगी। कोर्ट ने यह फैसला अल्लू की तरफ से जमानत शर्तों में ढील की मांग करने वाली याचिका के बाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024