Headlines

शिवसेना (UBT) का ऐलान, मुंबई-नागपुर महानगर पालिका चुनाव अकेले लड़ेंगे:राउत ने कल कहा था- I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरह MVA में भी तालमेल नहीं

शिवसेना (UBT) का ऐलान, मुंबई-नागपुर महानगर पालिका चुनाव अकेले लड़ेंगे:राउत ने कल कहा था- I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरह MVA में भी तालमेल नहीं

मुंबई1 घंटे
संजय राउत ने कहा- यह फैसला लोकल लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लिया गया है।
I.N.D.I.A. ब्लॉक में बढ़ती रार के बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि पार्टी मुंबई और नागपुर महानगरपालिका के चुनाव अकेले लड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘हम मुंबई और नागपुर महानगरपालिका अपने दम पर लड़ेंगे; जो भी होगा, हमें खुद देखना होगा। उद्धव ठाकरे ने हमें संकेत दिया है। मैंने अभी-अभी हमारे नागपुर शहर अध्यक्ष प्रमोद मनमोड़े से इस बारे में चर्चा की है।’

राउत ने कहा, ‘यह फैसला लोकल लेवल पर पार्टी मजबूत करने के लिए लिया गया है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलता। इससे पार्टी की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। हमें नगर निगम, जिला परिषद और नगर पंचायत में अपने दम पर लड़ना चाहिए और अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए।’

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा था, ‘I.N.D.I.A. गठबंधन की तरह महाराष्ट्र चुनाव में भी MVA के बीच कोई तालमेल नहीं था।’

राउत कल बोले थे- कांग्रेस बताए I.N.D.I.A. ब्लॉक वजूद में है या नहीं
संजय राउत ने शुक्रवार को कहा था, ‘मैं उमर अब्दुल्ला से सहमत हूं। यदि I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को लग रहा है कि अब इसका कोई वजूद नहीं है तो इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘अगर गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए था और अब इसका वजूद नहीं है तो कांग्रेस इसकी घोषणा कर दे, हम अपने-अपने रास्ते चुन लेंगे, लेकिन मैं बता दूं कि अगर एक बार I.N.D.I.A. ब्लॉक टूट गया तो दोबारा नहीं बन पाएगा, इसलिए पहले ये सोच लें कि आगे क्या होगा।’

राउत जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर बात कर रहे थे। उमर ने 9 जनवरी को कहा था कि गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए।

संजय राउत के बयान की 3 अहम बातें…

1. सहयोगियों को शंका कि गठबंधन में सब ठीक है या नहीं
हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा और अच्छे नतीजे मिले। आगे की योजना के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे सहयोगियों के मन में शंका है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक में सब कुछ ठीक है या नहीं।

2. I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरह MVA में भी कोई तालमेल नहीं
हमें पिछली गलतियों को सुधारने की जरूरत है। महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की स्टेट यूनिट सीटों के लिए सौदेबाजी कर रही थी, तब भी कांग्रेस आलाकमान ने दखल नहीं दिया। कई विधानसभा सीटें ऐसी थीं जहां NCP (SP) और शिवसेना (UBT) के पास अच्छे उम्मीदवार थे, लेकिन कांग्रेस ने उन पर दावा नहीं छोड़ा। I.N.D.I.A. गठबंधन की तरह महाराष्ट्र में भी MVA के बीच कोई तालमेल नहीं था।

3. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-भाजपा नहीं, AAP जीतेगी
मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र-विरोधी कहने वाले कांग्रेस नेताओं से सहमत नहीं हूं। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस या भाजपा नहीं बल्कि AAP जीतेगी। गठबंधन के दोनों दल अलग-अलग दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं। अच्छा होता कि दोनों एक साथ होते।

I.N.D.I.A. ब्लॉक पर कब, किसने, क्या कहा…

10 जनवरी: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा-

QuoteImage
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जहां लेफ्ट पार्टियां सक्षम हैं, वहां चुनाव लड़ रही हैं; इसलिए यह फैक्ट है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक बंटा हुआ है।

QuoteImage
9 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा-

QuoteImage
लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप।

QuoteImage
9 जनवरी: उमर के बयान के कुछ देर बाद उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने कहा-

QuoteImage
I.N.D.I.A. गठबंधन स्थायी है। यह हर दिन और हर पल के लिए है। हम भाजपा के साथ नहीं हैं और न ही हमारा उनसे कोई संबंध है।

QuoteImage
8 जनवरी: तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा-​​

QuoteImage
कांग्रेस और AAP जैसे दलों में मतभेद हों, यह अस्वाभाविक नहीं है। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।

QuoteImage
11 दिसंबर, 2024: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने X पोस्ट में लिखा-

QuoteImage
आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

QuoteImage
7 दिसंबर, 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा-

QuoteImage
मैंने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।

QuoteImage
I.N.D.I.A. ब्लॉक की 6 मीटिंग, पहली नीतीश, आखिरी कांग्रेस ने बुलाई

विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। नीतीश कुमार इसके मेजबान थे।
I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। आखिरी बैठक 1 जून, 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 295 सीटें जीतने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024