Headlines

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:आतिशी का दावा- बीजेपी का CM चेहरा रमेश बिधूड़ी; उन्होंने जो गालियां दी, ये उसका इनाम

दिल्ली CM आतिशी ने शुक्रवर को कहा, आज पूरी दिल्ली ‘गली-गलोच’ पार्टी से पूछ रही है कि उसका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे।

लेकिन वे पूछ रहे हैं कि भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा। विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि ‘गली-गलोच’ पार्टी ने तय किया है कि उसका सीएम चेहरा वह नेता होगा जो सबसे ज्यादा गाली देता है, जोकि रमेश बिधूड़ी हैं। उनका ये इनाम हैं।

इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह मार्च अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक निकाला गया। BJP ने इसे पूर्वांचल सम्मान मार्च नाम दिया।

भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिनमें लिखा था- केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी। केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताया, माफी मांगें।

हालांकि केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। वे इसे तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले
कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर लगी बैरिकेडिंग पर चढ़कर सुरक्षा घेरा तोड़ दिया।
विरोध मार्च को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचलियों का सबसे ज्यादा अपमान BJP करती है। प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल बोले- मैं अपने घर के बाहर एक टेंट लगा देता हूं। BJP के अपने 100 लोगों को वहीं बैठा दे। बस आरोप वाले बैनर रोज बदल दिया करे।

इससे पहले BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अपनी सत्ता खोने का बदला केजरीवाल जी आप दिल्ली वालों से ले रहे हैं।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024