Headlines

21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन; गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट के चलते लिया गया फैसला

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। सर्किट-1 आने वाले विजिटर्स को राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन का भ्रमण कराता है, जिसमें उन्हें भवन के प्रांगण और प्रमुख कक्ष तथा लंबा ड्राइंग रूम दिखाया जाता है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के कारण राष्ट्रपति भवन में 11, 18 और 25 जनवरी को गार्ड ऑफ चेंज समारोह भी नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड ऑफ चेंज समारोह एक सैन्य परंपरा है। जिसे हर हफ्ते आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, वाटर वॉरियर्स, हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगर, मन की बात के प्रतिभागी, माई भारत वॉलेंटियर्स, पूर्वोत्तर राज्यों से आए अतिथि और बेस्ट स्टार्ट-अप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024