Headlines

UP-राजस्थान समेत 3 राज्यों में 2 दिन बाद बारिश संभव:MP के 9 जिलों में कोल्ड डे, 15 राज्यों में कोहरा; लाहौल-स्पीति में -13.6° टेम्परेचर

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं।

वहीं यूपी, राजस्थान और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर, बीकानेर सहित 4 जिलों में 12 जनवरी से घना कोहरा छाएगा। वहीं MP के 9 जिलों में गुरुवार को कोल्ड-डे का अलर्ट है। पचमढ़ी में 0.2 पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार-बुधवार की रात भोपाल में 3.6 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश के 12 में से 5 जिलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में ठंड की लहर, जमीन पर पाले और घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जहां टेम्परेचर रात में -13.6° सेल्सियस तक गिर गया।

राज्यों में बर्फबारी और ठंड की
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग में बर्फ से ढका महारानी
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में बर्फ के बीच से बनाए रास्ते से गुजरते बच्चे।
जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग में बर्फ की चादर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024