Headlines

केरल में हाथी ने शख्स को सूंड़ से उठाकर पटका:हवा में 4 बार लहराया, 10 फीट दूर उठाकर फेंका; उत्सव के दौरान 23 घायल

केरल के मलप्पुरम में एक हाथी ने शख्स को सूंड़ से उठा लिया। उसे हवा में 4 बार लहराया फिर 10 फीट दूर उठाकर फेंक दिया। पीड़ित की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घटना मंगलवार रात 12:30 बजे की है। हादसा स्थानीय उत्सव के दौरान हुआ, जिसे नेरचा कहते हैं। उत्सव में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद 4 हाथियों में एक हाथी भड़क गया। भगदड़ में 23 घायल हैं।

5 तस्वीरों में पूरी घटना…

नेरचा उत्सव के लिए चार हाथी लाए गए थे।
अचानक एक हाथी बिगड़ गया और भीड़ की तरफ दौड़ पड़ा।

हाथी ने एक आदमी को अपनी सूड़ से उठाकर हवा में लहराने लगा।

हाथी ने आदमी को तीन-चार बार हवा में लहराने के बाद दूर फेंक दिया।

कुछ देर बाद ही हाथी शांत हो
अचानक भीड़ की ओर दौड़ा हाथी
मलप्पुरम के तिरूर में हर साल नेरचा उत्सव मनाया जाता है। पलक्कड़ जिले में पट्टांबी मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग उत्सव में भाग लेते हैं।

बुधवार को भी भीड़ ज्यादा थी। उत्सव के दौरान चार हाथी मंगाए गए थे। चारों हाथी एक लाइन में खड़े थे, हालांकि उनके ऊपर महावत (हाथी की देख-रेख करने वाला) भी था।

एक हाथी अचानक आगे की ओर भागने लगा। उस वक्त कई लोग हाथी के सामने ही खड़े थे। हाथी के बेकाबू होते ही भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

एक शख्स हाथी की सूंड़ की पकड़ में आ गया। हाथी ने उसे उठाया और हवा में लहराने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, हाथी ने शख्स को कई फीट दूर उठाकर फेंक दिया। हालांकि बाद में महावत ने हाथी पर काबू पा लिया।

पिछले साल नवंबर में भी हुई थी ऐसी घटना
तमिलनाडु में भी पिछले साल नवंबर महीने में एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान हाथी ने अपने केयरटेकर पर हमला बोला दिया था। इस घटना में तब दो लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक 27 साल की हथिनी को काफी समय मंदिर में रखा गया था। इसके कारण शायद उसे गुस्सा आ गया था।

ये खबर भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024