Headlines

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनवाई टली, 15 जनवरी को CJI की बेंच मामला सुनेगी

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार सुबह सुनवाई हुई। CJI संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं। या तो 3 जस्टिस की बेंच मामले की फिर से सुनवाई करे या इसे दो जस्टिस की बेंच को ही लिस्ट करने दिया जाए, जिसने 19 दिसंबर को भी दलीलें सुनी थीं।

वकीलों की दलीलों के बाद CJI खन्ना ने कहा कि मामले की सुनवाई 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे 2 जस्टिस की बेंच सुनेगी। उस बेंच में CJI और जस्टिस संजय कुमार शामिल होंगे।

सलमान खान के घर बुलेट प्रूफ दीवार लगाई गई, पिछले साल गैंगस्टर लॉरेंस ने फायरिंग करवाई थी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बुलेट प्रूफ ग्लास दीवार लगाई गई है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर गैंगस्टर लॉरेंस ने फायरिंग करवाई थी। इसके बाद भी गैंगस्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024