जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार सुबह एवलांच आया। इससे पहले इस इलाके में 2 फीट तक बर्फबारी हुई थी। एवलांच के चलते फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा कई जिलों में बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे बंद कर दिया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक यहां 2 से 3 दिन तक बर्फबारी की संभावना रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के बाकी राज्यों में तेज सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। आज देश के 16 राज्यों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला।
मौसम विभाग के कहा कि पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। इससे कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अकेले UP में ही 25 फ्लाइट और कई ट्रेनें लेट हुईं।
उत्तर प्रदेश ठंड के चलते पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 की जान गई। बिहार के कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया।
राजस्थान में भी अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई है।
देश में बर्फबारी और कोहरे से जुड़ी 7 तस्वीरें…
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में करीब 2 फीट बर्फबारी हुई।
तस्वीर श्रीनगर के लाल चौक की है। यहां सोमवार को बर्फबारी हुई थी।
डल लेक पर अपने शिकारा से बर्फ हटाते हुए लोग।
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद खेतों में जमी बर्फ को हटाता किसान।
दिल्ली में धुंध के कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं।
