Headlines

एमपी में जल्द होंगे IAS के तबादले:लंबे समय से एक ही जगह जमे अफसरों की भूमिका बदलेगी; एक-दो दिन में आ सकता है आदेश

एमपी में 15 आईएएस अफसरों के तबादलेमोहन सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जल्द ही नए साल की पहली प्रशासनिक सर्जरी करने वाली है। ये बदलाव एक-दो दिन में ही हो सकते हैं। जो आईएएस अधिकारी एक जनवरी को सचिव और अपर सचिव पद पर प्रमोट हो गए हैं और छोटे जिलों में पदस्थ हैं उन्हें या तो कलेक्टरी से हटाया जा सकता है या फिर बड़े जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।

इसके अलावा जिला पंचायतों में सीईओ की भूमिका निभा रहे आईएएस अफसरों को भी कलेक्टरी सौंपी जा सकती है। आठ कलेक्टर और दस जिला पंचायत सीईओ ऐसे हैं, जो दो साल या अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ हैं, इनके तबादले भी हो सकते हैं।

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रकाशन के चलते छह जनवरी तक कलेक्टरों के तबादले पर रोक थी। इसके चलते सरकार को मतदाता सूची के प्रकाशन का इंतजार था। अब मोहन सरकार कभी भी दो साल से ज्यादा अवधि पूरी कर चुके कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी कर सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार का दिन रिजर्व रखा है। इसलिए माना जा रहा है कि आज-कल में ही ट्रांसफर आदेश जारी किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024