Headlines

हरियाणा में ड्राइविंग सीख रहे युवक ने 5 को कुचला,VIDEO:3 वहीं गिरे, 2 को घसीटता ले गया; ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर रखा पैर

हरियाणा के कैथल में शनिवार को चीका अनाज मंडी में कुर्सियों पर बैठकर बात कर रहे 5 युवकों को कार चलाना सीख रहे युवक ने टक्कर मार दी। पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। कार की टक्कर के बाद 3 युवक वहीं गिर गए, जबकि 2 को वह घसीटते हुए ले गया।

पूरी घटना 5 सेकेंड के अंदर हुई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवार दोनों लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद घायलों को चीका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

जिसमें 2 युवकों को ज्यादा चोट आई हैं। पांचों युवक अनाज मंडी में मुनीम का काम करते हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

4 तस्वीरों में सिलसिलेवार ढंग से देखें पूरा हादसा….

चीका अनाज मंडी में दुकान के बाहर 5 आढ़ती कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे थे।

तभी तेज रफ्तार कार आई और पांचों को टक्कर मार दी। जिसमें 3 लोग वहीं पर गिर गए।
एक व्यक्ति कार की बोनट पर उछलता हुआ गया और दूसरे को कार घसीटती हुए ले गई।

कार रुकने के बाद उसमें सवार दोनों युवक बाहर निकले। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
CCTV में क्या दिखा…

CCTV फुटेज के मुताबिक शनिवार दोपहर 2:50 बजे 5 युवक चीका की अनाज मंडी में दुकान के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे। तभी सफेद रंग की कार आई और पांचों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुर्सियां टूट गईं। तीन लोग मौके पर ही गिर गए। इसके बाद तीनों खुद से उठे और साइड हुए। 2 लोगों को कार घसीटते हुए ले गई।

एक व्यक्ति कार के बोनट पर उछल रहा था, जबकि दूसरे को कार घसीट रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े-दौड़े आए। उन्होंने घायलों को संभाला। तभी कार से 2 युवक नीचे उतरे। एक युवक घायल को संभालने लगा। तभी वहां आए लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया।

लोगों के मुताबिक, युवक अनाज मंडी में कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान युवक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया। इसके बाद कार तेजी से दौड़ पड़ी। युवक ने कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कार पांचों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024