Headlines

छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर:DRG और STF के 300 जवानों ने घेरा; शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर:DRG और STF के 300 जवानों ने घेरा; शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद

गरियाबंद4 घंटे
गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। (फाइल इमेज)
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के करीब 300 जवान मौके पर मौजूद हैं।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है।
बस्तर से भागकर गरियाबंद इलाके में आए थे नक्सली

इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के करीब 300 जवान मौके पर मौजूद हैं। (फाइल इमेज)
मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी

मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

2024 में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024