Headlines

दिल्ली में घना कोहरा, 202 फ्लाइट्स लेट:धुंध की वजह से श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट बंद; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 14º पहुंचा

दिल्ली में घना कोहरा, 202 फ्लाइट्स लेट:धुंध की वजह से श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट बंद; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 14º पहुंचा

नई दिल्ली2 मिनट पहले

देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। इसकी वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से 202 फ्लाइट्स लेट हुईं। दिल्ली और आगरा से खुलने वाली कई ट्रेनें देर से खुलीं।

14 राज्यों में घने कोहरे का असर है। पंजाब के अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। यहां फ्लाइट्स के ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी विजिबिलिटी और बर्फबारी की वजह से फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शीतलहर के कारण आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बिहार की राजधानी पटना में भी ठंड के कारण सभी स्कूलों और सभी क्लास की टाइमिंग बदल दी गई है। इसे 6 जनवरी तक सुबह 9 बजे से 4 बजे तक की गई है।

पहाड़ों पर भी बर्फबारी और ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी के बाद से प्रदेश के 5 क्षेत्रों का पारा माइनस में पहुंच गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान -14.7 डिग्री, समदो का -9.3 डिग्री, कुकुमसैरी -6.9 डिग्री, कल्पा का -2 और मनाली का 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

​​​​राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
राजस्थान: भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण 6 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।
मध्य प्रदेश: भोपाल में घना कोहरा देखने को मिला। लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतें आईं।

दिल्ली: अक्षरधाम में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतें आई।

तमिलनाडु: नीलगिरी में ऊटी हिल स्टेशन पर पत्तों और कार पर बर्फ जम गई।
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में बर्फ जमने के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडरलैंड में बदल गया।

जम्मू-कश्मीर: भद्रवाह का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है। इस कारण झरने जम गए हैं।

लद्दाख: कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजी ला दर्रा को बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया।

मध्य प्रदेश: उज्जैन में महाकाल मंदिर के आस-पास घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।
स्पाइसजेट और इंडिगो ने कहा- फ्लाइट्स रद्द भी हो सकती हैं

स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम के कारण अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हैं। वहीं, इंडिगो ने दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ, बेंगलुरु और गुवाहाटी रूट पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है।

स्पाइसजेट और इंडिगो ने अपनी-अपनी एडवाइजरी में कहा है कि पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट से पहले टेक ऑफ का अनुमानित टाइम जरूर देख ले। एयरलाइंस ने कहा कि धुंध नहीं छटी तो फ्लाइट्स रद्द भी हो सकती हैं।

दिल्ली में पांचवें दिन तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान
दिल्ली में शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C कम 16.2°C दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6°C रहा। इसी तरह शुक्रवार का तापमान भी 17°C और 8°C रहने का अनुमान है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

4 जनवरी: पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट, 4 राज्यों में बारिश के आसार

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की आशंका है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के आसार हैं।
5 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, नॉर्थईस्ट में कोहरे का अलर्ट

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का अलर्ट। हिमाचल में बिजली भी गिर सकती है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान में कोल्ड डे की कंडीशन रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रोस्ट कंडीशन देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024