Headlines

मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न:34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इसमें 17 पैरा-एथलीट; 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान गुरुवार को खेल मंत्रालय ने किया। ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 34 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी होगी।

दैनिक भास्कर ने 22 दिसंबर को खबर पब्लिश की थी, जिसमें ओलिंपिक मेडलिस्ट हॉकी कैप्टन हरमनप्रीत को खेल रत्न समेत अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड पाने वाले प्लेयर्स का नाम जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024