Headlines

MP में 3 दिन कड़ाके की ठंड:18 राज्यों में कोहरा; लाहौल-स्पीति में पारा -16.7ºC; जम्मू-कश्मीर में वाटरफॉल जमा

देश के 18 राज्यों में गुरुवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को लाहौल-स्पीति का ताबो गांव सबसे ठंडा रहा था, यहां तापमान -16.7ºC रहा। कश्मीर घाटी में भी गुरुवार दोपहर से तेज बर्फबारी शुरू होगी। डोडा में वाटरफॉल जम गया।

हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी है। चंडीगढ़ में टेम्परेचर 11.3ºC रहा। दोनों ही राज्यों में घना कोहरा छाया। इसके साथ ही कोल्ड वेव जारी है। इसमें आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के जनरल डायरेक्टर मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक इस साल जनवरी महीना गर्म ही रहेगा। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत को छोड़कर बचे क्षेत्र में मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से ज्यादा रहेगा। मध्य भारत के में सामान्य से ज्यादा कोल्ड वेव रहने की उम्मीद है।

राज्यों से बर्फबारी की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: LOC पर सेना के जवान कमर तक जमी बर्फ के बीच पेट्रोलिंग करते हुए।
हिमाचल प्रदेश: सोलंग वैली का एरियल व्यू, यहां जमकर बर्फबारी हुई है।

हिमाचल प्रदेश: साल 2025 के पहले दिन आइस स्केटिंग करते हुए टूरिस्ट।

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। सड़क पर बर्फ को जेसीबी मशीन से हटाया गया।

गुलमर्ग में घरों की छतों पर, सड़क पर भारी बर्फ जमा हो गई।
2.11 करोड़ पर्यटक 2024 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे
लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है।

3 जनवरी: 5 राज्यों में शीतलहर

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन
तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024