देश में नए साल का जश्न:मुंबई, दिल्ली से बेंगलुरु तक सेलिब्रेशन, लाल चौक पर जुटे लोग; वाराणसी में 2024 की आखिरी गंगा आरती की गई
नई दिल्ली12 घंटे पहले
साल 2025 आखिर आ ही गया। देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इससे पहले वाराणसी के दशश्वमेध घाट और अयोध्या में सरयू घाट पर 2024 की आखिरी आरती की गई। ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग नया साल मनाने के लिए जमा हुए हैं। दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक लोग जश्न बना रहे हैं। दिल्ली में ठंड के बावजूद लोग घरों बाहर हैं।
देखें देशभर में नए साल के सेलिब्रेशन की तस्वीरें…
अयोध्या के सरयू घाट पर साल की आखिरी आरती की तस्वीर।
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देर रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रीनगर के लाल चौक में नए साल का जश्न मनाने के लिए जमा हुए लोग।
पंजाब के अमृतसर में लोगों ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेककर नए साल का आगाज किया।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में लोगों ने गुब्बारे उड़ाकर नए साल का स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नए साल के जश्न की तस्वीर।
मुंबई के मरीन ड्राइव पर रात 12 बजे पटाखे फोड़कर नए साल का स्वागत किया गया।
केरल के तिरुवनंतपुरम में म्यूजिक और आतिशबाजी के बीच नया साल मनाते लोग।
गोवा के पणजी में डांस के साथ नया साल सेलिब्रेट करते लोग।
