Headlines

भाजपा बोली- राहुल गांधी लीडर ऑफ पार्टिंइंग:कांग्रेस सांसद के वियतनाम दौरे पर कहा- देश शोक में है और राहुल छुट्‌टी मनाने विदेश गए हैं

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कहा- देश शोक में है और राहुल पार्टी करने विदेश गए हैं।
पूनावाला ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक है। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छुट्‌टी को तरजीह दी और विदेश चले गए। उनके लिए नए साल का जश्न मनाना ज्यादा मायने रखता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- राहुल लीडर ऑफ ऑपोजिशन (LOP) हैं। उनके लिए LOP का मतलब है लीडर ऑफ पार्टिंइंग, यानी पार्टी करने वाला नेता। राहुल ने सार्वजनिक तौर पर मनमोहन को पिता जैसा कहा था। उन्होंने राष्ट्रीय शोक के दौरान विदेश जाकर दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान किया है।

राहुल गांधी 28 दिसंबर को डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगमबोध घाट गए थे। हालांकि वे 29 दिसंबर को अस्थि विसर्जन में नहीं गए थे।
29 और 30 दिसंबर को भी तंज कसा था

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 29 दिसंबर को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुए।

30 दिसंबर को X पर लिखा था कि ​​​​​जब पूरा देश पूर्व PM के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम चले गए।

उन्होंने लिखा था कि राहुल ने डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और राजनीति के लिए उसका फायदा उठाया। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।

मनमोहन सिंह की अस्थियां 29 दिसंबर को नई दिल्ली के यमुना घाट पर प्रवाहित की गईं।
भाजपा के तंज पर कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 30 दिसंबर को कहा था कि अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस और गांधी परिवार का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। मनमोहन सिंह के परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया जी और प्रियंका जी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। बातचीत में महसूस हुआ कि अंतिम संस्कार में परिवार को प्राइवेसी नहीं मिली। परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर भी नहीं पहुंच सके। अस्थि विसर्जन भावनात्मक रूप से कठिन समय होता है, इसलिए हमने परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखा।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा था कि संघी लोग ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी ने डॉ. साहब को यमुना तट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को किनारे लगाया, वह शर्मनाक है। अगर राहुल निजी यात्रा पर हैं ,तो आपको क्या परेशानी है। नए साल में सब ठीक हो जाएगा।

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल बोले- निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार मनमोहन का अपमान, नड्‌डा बोले- स्मारक की जगह आवंटित

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित कर दी गई है। उनके परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024