Headlines

मुंबई-नागपुर हाईवे पर 50 से ज्यादा कार-ट्रक पंचर हुए:हाईवे पर रात भर जाम लगा रहा; गाड़ियां लोहे के बोर्ड पर से निकल रही थीं

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर 50 से ज्यादा कार-ट्रक और अन्य गाड़ियां पंचर हो गईं। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोग रात भर फंसे रहे। दरअसल, रोड पर लोहे का बोर्ड का पड़ा था, जिसके ऊपर से ये गाड़ियां निकलती रहीं और पंचर हो गईं।

घटना 29 दिसंबर को रात करीब 10 बजे वाशिम जिले के मालेगांव और वनोजा टोल प्लाजा के बीच हुई। यहां से गुजर रहे कार और ट्रक अचानक से पंचर होने लगे। पुलिस ने कहा कि बोर्ड गलती से गिरा या जानबूझकर फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है।

पंचर हुई गाड़ियों की तस्वीर…

कई गाड़ियों के दोनों टायर पंचर हो गए थे।
हाईवे पर रोज एवरेज 3 एक्सीडेंट होते हैं
समृद्धि हाईवे के हाई-स्पीड कॉरिडोर की सेफ्टी पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। दिसंबर 2022 में हाईवे शुरू होने के बाद से अब तक एक्सप्रेस वे पर 1300 से ज्यादा एक्सीडेंट हुए हैं, जिनमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक्सप्रेस वे पर हर दिन एवरेज 3 एक्सीडेंट होते हैं।

जून में हाईवे पर कदवांची गांव के पास 2 कारों के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए थे। जुलाई 2023 में एसी स्लीपर बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

जुलाई में दरार पड़ने का वीडियो सामने आया था
इससे पहले कांग्रेस ने 11 जुलाई को समृद्धि हाईवे पर दरारें पड़ने का वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस ने लिखा था- एक साल के भीतर ही छत्रपति संभाजीनगर के पास मालीवाड़ा इंटरचेंज के पास 50 फीट लंबी 3 सेमी चौड़ी दरार देखी गई।

सड़क निर्माण करने वाले प्राधिकरण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने दावा किया था कि समृद्धि हाईवे के लिए M-40 ग्रेड सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है और लगभग 20 साल तक सड़क पर कोई गड्ढा नहीं दिखेगा।

समृद्धि हाईवे के 3 फेस चालू, चौथा फेस 2025 में चालू होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024