Headlines

अयोध्या के हनुमानगढ़ी में 1km लंबी लाइन:हिमाचल में 24 घंटे होटल खुले रहेंगे; बेंगलुरु में सीटी बजाने, फेस मास्क लगाने पर बैन

गुडबाय 2024
अयोध्या के हनुमानगढ़ी में 1km लंबी लाइन:हिमाचल में 24 घंटे होटल खुले रहेंगे; बेंगलुरु में सीटी बजाने, फेस मास्क लगाने पर बैन

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल/रायपुर32 मिनट पहले

2024 का आज आखिरी दिन है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न मनाने लोग पहुंच रहे हैं। कश्मीर-हिमाचल में जहां बर्फबारी देखने लोग पहुंचे तो कन्याकुमारी में साल के आखिरी दिन का सूर्योदय देखने।

सबसे ज्यादा भीड़ देश के प्रसिद्ध मंदिरों में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमान गढ़ी के बाहर एक किमी लंबी लाइन लगी है। काशी विश्वनाथ-बांके बिहारी मंदिरों में भी भीड़ पहुंच गई है।

हिमाचल सरकार ने 5 जनवरी तक होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रखने का ऐलान किया है। दिल्ली में 20 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। बेंगलुरु पुलिस ने फेस मास्क लगाने, सीटी बजाने पर बैन लगा दिया है।

मंदिरों में आखिरी दिन भीड़…

राजस्थान: रातभर खुला रहेगा खाटू श्याम मंदिर

राजस्थान: सीकर के खाटूश्याम मंदिर में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। आज पूरी रात मंदिर खुला रहेगा।
सीकर के खाटूश्याम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज और कल यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। VIP दर्शन बंद हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर को रातभर खुला रखा जाएगा। दर्शन के लिए सभी 14 लाइन खोली जा चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024