Headlines

राजस्थान में कोहरे से विजिबिलिटी 10, MP में 20 मीटर:यूपी-हरियाणा के 66 जिलों में शीतलहर; जम्मू-कश्मीर में टेम्परेचर माइनस 10 डिग्री पहुंचा

देश के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हैं।

बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल के शिमला में पिछले 2 दिनों में 24 हजार वाहनों में 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पहाड़ों की बर्फीली हवा से UP, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान गिरेगा। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में शीतलहर चल रही है। 60 जिलों में घना कोहरा है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 ट्रेनें 8 घंटे तक लेट आईं। हरियाणा के 14 शहरों में शीतलहर का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में भी तापमान लगातार गिर रहा है। नीमच में पारा 3.5º तक पहुंचा गया है। वहीं, राजस्थान 3 दिन तक कोल्डवेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन माउंट आबू में कल से 3 दिन के बीच पारा माइनस में जा सकता है। फिलहाल यहां तापमान 1º है।

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें…

उत्तराखंड के चमोली में घरों, सड़कों और रोड पर बर्फ जम गई। यहां तापमान माइनस में पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 1 फीट से ज्यादा बर्फ देखने को मिली।

श्रीनगर में तापमान रविवार सुबह माइनस 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां डल झील जम चुकी है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद का नजारा।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 0.9 डिग्री पहुंच गया।

श्रीनगर में नलों में पानी जम गया है। इस कारण लोग झील से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।

श्रीनगर की डल झील की एक ओर पर बर्फ जम गई है। आधे हिस्से पर बोटिंग की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024