केजरीवाल बोले- शाह और पुरी के पास रोहिंग्याओं का डेटा:केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी हो; पुरी बोले- यह बेशर्मी, झूठ बोलने से बाज आइए
नई दिल्ली3 घंटे पहले
पुरी ने जवाब में कहा- केजरीवाल के विधायक ने ही रोहिंग्याओं को मुफ्त राशन, पानी-बिजली और 10 हजार रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है। – Dainik Bhaskar
पुरी ने जवाब में कहा- केजरीवाल के विधायक ने ही रोहिंग्याओं को मुफ्त राशन, पानी-बिजली और 10 हजार रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है।
विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला गर्म है। दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की।
केजरीवाल ने कहा- गृह मंत्री अमित शाह और हरदीप सिंह पुरी के पास रोहिंग्याओं का डेटा है। हरदीप पुरी ने दिल्ली में कहां-कहां रोहिंग्याओं को बसाया है, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
इस पर पुरी ने कहा- किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल के विधायक ने ही रोहिंग्याओं को मुफ्त राशन, पानी-बिजली और 10 हजार रुपए देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है।
उन्होंने कहा- रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है। केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं
इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को पूर्व सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। उन्होंने महिला सम्मान योजना पर कहा कि अगर सरकार को कोई योजना बनानी है, तो उसके लिए बजट में प्रावधान करिए। इसी तरह के ‘महिला सम्मान’ के वादे पंजाब में महिलाओं से किए थे। वहां विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। केजरीवाल पंजाब में 1000 रुपए नहीं दे पाए।
हरदीप पुरी ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार चलाने के लिए केंद्र सरकार से 10,000 करोड़ लोन मांगने की बात की जा रही है तो फिर यहां दिल्ली में 2100 रुपए महिलाओं को सीधे कैसे दे देंगे? इसके अलावा केजरीवाल की तरफ से भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने के आरोपों पर पुरी ने कहा कि केजरीवाल अपना ‘मानसिक संतुलन’ खो चुके हैं।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा-
QuoteImage
मुझे लगता है कि जब केजरीवाल ‘राजकीय आतिथ्य’ (जेल में) में थे, तो उनका ‘मानसिक संतुलन’ बिगड़ गया… उनका दृष्टिकोण क्या है – अव्यवस्था फैलाना?… दिल्ली सरकार में केजरीवाल के पास अब बहुत कम समय बचा है।
QuoteImage
केजरीवाल ने कहा था- केंद्र सरकार उनकी विधानसभा से पुराने नाम कटवा रही
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर वोटर्स में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर वोटर्स में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि दिल्ली में भाजपा ने ऑपरेशन कमल शुरू कर दिया है। वे इस बार फर्जी वोटिंग के सहारे जीतने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा- पिछले 15 दिनों में वोटर्स के आंकड़ों में गड़बड़ी देखने को मिली है। इस दौरान 5000 नाम कटवाने और 7500 नए नाम जुड़वाने को लेकर चुनाव आयोग को एप्लिकेशन दी गई है।
इस आरोप पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा यह वही (अरविंद) केजरीवाल और AAP हैं, जो कह रहे थे कि हमने रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाया है। क्या आपको लगता है कि किसी भी परिस्थिति में वे (रोहिंग्या) भाजपा को वोट देंगे? AAP ने इन्हें यहां वोट के लिए बसाने में मदद की है। लोकतंत्र के लिए बेहतर होगा कि इनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएं।
केजरीवाल के 3 आरोप…
नई दिल्ली विधानसभा में पिछले 15 दिनों में इन्होंने (बीजेपी ने) पांच हजार वोटर्स का नाम कटवाने की एप्लिकेशन डाली है। वहीं 7500 नए वोटर्स का नाम जुड़वाने की एप्लिकेशन भी दी है।
मेरी विधानसभा में कुल वोटर्स एक लाख छह हजार हैं। इसमें से 5% वोटर्स का नाम डिलीट करवा रहे हैं। 7.5% वोटर्स के नाम जुड़वा रहे हैं। ऐसे में अब चुनाव ही क्यों करा रहे हैं।
चुनाव के नाम पर इस देश में खेल हो रहा है। अगर 12% वोट इधर से उधर कर देंगे तो बचेगा क्या। अगर आंकड़ों में गड़बड़ी है तो चुनाव आयोग पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह लग जाता है।
चुनाव आयोग से शिकायत की चिठ्ठी…
28 दिसंबर: बीजेपी ने कहा- मतदाता सूची में उनके नाम, जिनका निधन हो गया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुगलकाबाद के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया कि उसके घर में सिर्फ 5 लोग हैं, लेकिन वोटर लिस्ट के मुताबिक उसके पते पर 55 लोगों का नाम दर्ज है।
वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट में जिन नए लोगों को शामिल किया गया है, उनमें से कई 40 साल के हैं और एक की उम्र तो 80 साल है। ये कैसे मुमकिन है कि इससे पहले कभी वोटर लिस्ट में इन्हें रजिस्टर नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ये सवाल भी उठता है कि ये लोग कौन हैं और अब तक कहां रह रहे थे। ऐसे भी कई लोगों के नाम अब तक वोटर लिस्ट में हैं, जो या तो मर चुके हैं या दिल्ली छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। इलेक्शन कमीशन को इन नई वोटर एप्लिकेशन की गहन जांच करनी चाहिए।
