नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत की है। यह कैफे एयरपोर्ट पर सस्ता खाना बेचने वाला पहला कैफे है।
एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें महंगी बिकने को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद के शीतकालीन सत्र में इंडियन एविएशन बिल 29024 पर चर्चा करते समय सवाल किया था। उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट पर पानी की बोतल 100 रुपए से और खाने-पीने की चीजें 200 रुपए से शुरू होती हैं। क्या सरकार एयरपोर्ट कैंटीन बना सकती है जिसमें खाना कम कीमत मिल सके।
कैफे ओपन होने के बाद राज्यसभा सांसद चड्ढा ने अपने X हैंडल पर लिखा- बदलाव देखकर खुशी हुई! शीतकालीन सत्र में यह मुद्दा उठाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर चाय की कीमत कम की गई है। यह आम लोगों की जीत है। दूसरे एयरपोर्ट पर भी यह कैफे खोले जाने चाहिए।
ने इस बारे में कोलकाता एयरपोर्ट के जॉइंट जनरल मैनेजर दीपक कुमार से बात की। उन्होंने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस उपलक्ष्य पर कोलकाता में यह कैफे खोलने का फैसला किया गया। फिलहाल अगला कैफे किस एयरपोर्ट पर खोला जाएगा इसका फैसला नहीं हुआ है लेकिन देश के सभी एयरपोर्ट पर कैफे खोला जाएगा।
कुमार ने बताया कि अभी इस कैफे में 5 चीजें- पानी, चाय, कॉफी, समोसा औ गुलाब जामुन हैं। सबसे ज्यादा यात्री चाय और समोसा खरीदते हैं। हर एज ग्रुप के लोग इस कैफे पर आ रहे हैं। कैफे में रोज 700-800 लोग आ रहे हैं।
उड़ान यात्री कैफे की अन्य तस्वीरें…
सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने कैफे लॉन्च होने के बाद कहा- हवाई यात्रा को सस्ता और आरामदायक बनाना मेरा मिशन है।
कैफे में गुलाब जामुन और समोसे भी बेचे जाएंगे।
