Headlines

SC के पूर्व जज जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम ने NHRC अध्यक्ष का पदभार संभाला, जून से खाली था पद

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम ने सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के अध्यक्ष का पदभार संभाला। उनके अलावा जस्टिस (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी ने NHRC के सदस्य का पदभार संभाला।

NHRC ने 23 दिसंबर को मानवाधिकार पैनल के नए प्रमुख के रूप में रामसुब्रमण्यम की नियुक्ति की थी। यह पद इस साल जून से खाली था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत जस्टिस रामसुब्रमण्यम को NHRC का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024