Headlines

भाजपा बोली- राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम गए:मनमोहन के अस्थि विसर्जन से भी गायब रहे, कांग्रेस बोली- परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को X पर लिखा-

QuoteImage
जब पूरा देश पूर्व PM के निधन पर शोक मना रहा है, तब राहुल नए साल का जश्न मनाने वियतनाम चले गए। राहुल ने डॉ. सिंह की मौत का राजनीतिकरण किया और राजनीति के लिए उसका फायदा उठाया। गांधी परिवार और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। यह कभी न भूलें कि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब को अपवित्र किया था।

QuoteImage
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने मालवीय के आरोपों पर कहा-

QuoteImage
संघी लोग ध्यान भटकाने की राजनीति कब बंद करेंगे? जिस तरह से मोदी ने डॉ. साहब को यमुना तट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को किनारे लगाया, वह शर्मनाक है। अगर राहुल निजी यात्रा पर हैं ,तो आपको क्या परेशानी है। नए साल में सब ठीक हो जाएगा।

QuoteImage
पवन खेड़ा बोले- परिवार की प्राइवेसी के लिए अस्थि विसर्जन में नहीं गए

मनमोहन सिंह की अस्थियां 29 दिसंबर को नई दिल्ली के यमुना घाट पर प्रवाहित की गईं।
अमित मालवीय ने रविवार को आरोप लगाया था कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में कांग्रेस और गांधी परिवार का कोई भी नेता नहीं पहुंचा। इस पर पवन खेड़ा ने कहा- परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता अस्थि विसर्जन में शामिल नहीं हुआ।

QuoteImage
डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया जी और प्रियंका जी ने उनके परिवार से मुलाकात की। बातचीत में महसूस हुआ कि अंतिम संस्कार में परिवार को प्राइवेसी नहीं मिली। परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर भी नहीं पहुंच सके। अस्थि विसर्जन भावनात्मक रूप से कठिन समय होता है, इसलिए हमने परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखा।

QuoteImage
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल बोले- निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार मनमोहन का अपमान, नड्‌डा बोले- स्मारक की जगह आवंटित

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने उनका अपमान किया। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित कर दी गई है। उनके परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024