Headlines

दिल्‍ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ‘पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने देंगे 18 हजार रुपये’

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने इस घोषणा में दिल्ली के पुजारियों, गुरुद्वारे में ग्रंथियों की देखभाल करने वालों के लिए हर महीने 18000 रुपये उनके सम्मान में देने की घोषणा की है।

“पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना” शुरू करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी की गई हर घोषणा को रोकने की बीजेपी ने कोश‍िश की है। अगर इसे भी रोकने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें बहुत पाप मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह 31 दिसंबर को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024