Headlines

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल:मोदी-शाह ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी; पीएम बोले- डॉक्टर साहब का जीवन, उनकी ईमानदारी-सादगी का प्रतिबिंब

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

मनमोहन लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं। पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

मनमोहन का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन का अंतिम संस्कार कल होगा। उनकी बेटियां आज शाम तक अमेरिका से भारत आ जाएंगी। अंतिम संस्कार किस जगह होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) करेगा।

सिंह से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. मनमोहन बतौर वित्त मंत्री देश में उदारीकरण लाए:नरसिम्हा राव ने कहा था- सफल हुए तो श्रेय हम दोनों को, नाकाम हुए तो आप जिम्मेदार

2. PM आवास में भी मारुति 800 रखते थे मनमोहन सिंह:भाषण की स्क्रिप्ट उर्दू में लिखवाते थे; सिख दंगों पर संसद में माफी मांगी थी

3. मनमोहन सिंह ने टीचर्स के कहने पर इकोनॉमिक्स चुनी:अमृतसर हिंदू कॉलेज लेता था आधी फीस, क्लासमेट बोले-कम शब्दों में अपनी बात बोल जाते थे

4. मनमोहन सिंह की यादें VIDEOS में:संसद में बोले थे- हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी… आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- इतिहास मेरे प्रति उदार होगा

5. पूर्व PM मनमोहन सिंह को अमेरिकी विदेशमंत्री ने श्रद्धांजलि दी:NYT ने कहा- मृदुभाषी और बुद्धिजीवी का निधन, BBC ने आर्थिक सुधारों का प्रणेता कहा

6. उर्दू में लिखा जाता था मनमोहन सिंह का भाषण:पहले स्पीच की तैयारी में तीन दिन लगे, टेलीप्रॉम्प्टर के सामने करते थे प्रैक्टिस

मनमोहन सिंह के निधन पर पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024