Headlines

मनमोहन सिंह का 92 साल में निधन:दिल्ली AIIMS में आखिरी सांस ली; 7 दिन का राष्ट्रीय शोक; राहुल बोले- मैंने अपना गुरु खो दिया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। वे घर पर बेहोश हो गए थे। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है।

मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।

AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी AIIMS पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं।

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है।

राज्यसभा में बतौर सांसद मनमोहन सिंह की आखिरी तस्वीर। वे 19 सितंबर 2023 को व्हील चेयर पर सदन पहुंचे थे। इससे पहले 7 अगस्त 2023 को भी व्हीलचेयर पर संसद की कार्यवाही अटेंड की थी।
राज्यसभा में बतौर सांसद मनमोहन सिंह की आखिरी तस्वीर। वे 19 सितंबर 2023 को व्हील चेयर पर सदन पहुंचे थे। इससे पहले 7 अगस्त 2023 को भी व्हीलचेयर पर संसद की कार्यवाही अटेंड की थी।

लाइव अपडेट्स
6 मिनट पहले

कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024