Headlines

महाराष्ट्र में कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी ने ₹21 करोड़ का घोटाला किया:BMW कार और बाइक खरीदी, गर्लफ्रेंड को फ्लैट गिफ्ट किया; सैलरी 13 हजार रुपए

महाराष्ट्र में कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी ने ₹21 करोड़ का घोटाला किया:BMW कार और बाइक खरीदी, गर्लफ्रेंड को फ्लैट गिफ्ट किया; सैलरी 13 हजार रुपए

मुंबई2 घंटे पहले

मुख्य आरोपी हर्षल ने 1.20 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, 1.30 करोड़ रुपए की एसयूवी और 32 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने 21 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इस रकम से उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एयरपोर्ट रोड में लग्जरी फ्लैट खरीदकर गिफ्ट कर दिया। खुद के लिए उसने BMW की कार और बाइक खरीदी।

पुलिस ने बताया कि 23 साल का हर्षल कुमार क्षीरसागर संभाजीनगर खेल परिसर में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। उसकी सैलरी 13 हजार रुपए है। उसने इसी साल 1 जुलाई से 7 दिसंबर के बीच विभाग के 21 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपए इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 13 खातों में ट्रांसफर किए। उसने साथी कर्मचारी यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन के साथ मिलकर यह घोटाला किया।

बैंक खाते से 59 करोड़ का हेरफेर
राज्य सरकार ने संभाजीनगर में खेल परिसर के निर्माण के लिए पैसे भेजे थे। खेल परिसर के नाम से इंडियन बैंक में खाता खोला गया था। इस खाते में लेनदेन डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर द्वारा साइन किए गए चेक से होता था।

आरोपी हर्षल, यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैंक को दिए और इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव करने के बाद रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। डिप्टी डायरेक्टर को 6 महीने बाद इस घटना का पता चला। हर्षल फरार है, जबकि यशोदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घोटाला सामने आने के बाद आरोपियों की संपत्ति का खुलासा हुआ
आरोपी हर्षल ने 1.20 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, 1.30 करोड़ रुपए की एसयूवी और 32 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी। इसके अलावा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एयरपोर्ट के सामने एक अपार्टमेंट में 4 BHK फ्लैट खरीदा। आरोपी ने शहर के नामी जौहरी को हीरे का चश्मा बनाने का ऑर्डर भी दे दिया था। उसकी साथी संविदा कर्मी के पति ने भी 35 लाख की एसयूवी कार खरीदी है।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024