Headlines

आतिशी बोलीं-अजय माकन पर 24 घंटे में कार्रवाई करे कांग्रेस:वरना I.N.D.I.A गठबंधन से बाहर करने की मांग करेंगे, ये केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बयानों को लेकर टकराव शुरू हो गया है। दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं। क्या उन्होंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।’

आतिशी ने कहा, ‘हम कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि वह माकन के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करें। वर्ना हम I.N.D.I.A ब्लॉक से कांग्रेस पार्टी को अलग करने के लिए अन्य विपक्षी दलों से बात करेंगे।’

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी भाजपा के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन। वो भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वो भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं।’

माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था

अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने 25 दिसंबर को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। केजरीवाल जैसे व्यक्ति पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उनकी कोई विचारधारा और कोई सोच नहीं है। वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

केजरीवाल समान नागरिक संहिता, अनुच्छेद 370 और नागरिकता कानून पर भाजपा के साथ खड़े रहे। केजरीवाल एंटी नेशनल हैं। हालांकि माकन ने यह भी साफ किया कि यह उनकी निजी राय है। माकन ने कांग्रेस की तरफ से AAP और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करने के दौरान ये बातें कहीं।

कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की
युवा कांग्रेस ने 25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। जब सरकार के विभाग इन दो स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसे कैसे दावा कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024