खेल रत्न अवॉर्ड लिस्ट में नाम न होने के विवाद पर शूटर मनु भाकर ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।
भाकर ने कहा, ‘मैं अवॉर्ड के लिए उत्साहित हूं, लेकिन वह मेरा अंतिम लक्ष्य नहीं है। मैं अपने देश के लिए और अधिक पदक मेडल जीतने की कोशिश करती रहूंगी।’
खेल मंत्रालय ने यह लिस्ट अभी जारी नहीं की है। सिर्फ मीडिया में यह दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं भेजा था, लेकिन इस पर विवाद के बाद अब एसोसिएशन नॉमिनेशन के लिए खुद खेल मंत्रालय के पास पहुंची है।
खेल मंत्रालय भी अब मनु के नॉमिनेशन की तैयारी कर रहा है। मनु भाकर को सरकार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दे सकती है। मंत्रालय आर्टिकल 5.1 और 5.2 के तहत मनु को नॉमिनेट कर सकता है। नियम में कहा गया है कि अगर खिलाड़ी खेल रत्न के लिए दी गई गाइडलाइंस को पूरा करता हो तो वो खुद ही अपना नाम अवॉर्ड के लिए भेज सकता है। इसके अलावा मंत्रालय के पास भी ऐसे 2 नाम भेजने के अधिकार होते हैं।
विवाद कैसे शुरू हुआ, 3 प्वाइंट्स में ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए जो लिस्ट तैयार की है उसमें भाकर का नाम नहीं है। इन रिपोर्ट्स के आधार पर 23 दिसंबर को मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने कहा था कि खेल रत्न अवॉर्ड के लिए मनु की उपेक्षा की गई है। उनके इस बयान के बाद नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट विवादों आ गई।
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा- ‘अभी नाम तय नहीं हुए हैं और एक हफ्ते में पुरस्कारों का खुलासा हो सकता है। खेल मंत्री एक या दो दिन में इस पर फैसला लेंगे। फाइनल लिस्ट में मनु का नाम होने की पूरी संभावना है।’
मनु के पिता ने कहा कि मनु ने अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। भारत में ओलिंपिक खेलों की अहमियत नहीं है। देश के लिए खेलने और पदक जीतने का क्या फायदा, जब सम्मान के लिए हाथ फैलाना पड़े। वह पिछले दो-तीन साल से लगातार सारे पुरस्कारों के लिए आवेदन कर रही है और मैं इसका गवाह हूं। इसमें खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान शामिल है। इसके बाद खेल मंत्रालय बैकफुट पर आ गया।
मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे
मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर महीने में आयोजित पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।
खेल अवॉर्ड विवाद के बीच ट्रेंड में मनु भाकर
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड में विवाद के बीच मनु भाकर गूगल की टॉप ट्रेंड में है। उन्हें गूगल में खूब सर्च किया जा रहा है। नीचे देखिए गूगल ट्रेंड…
