Headlines

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस नहीं होंगे सस्ते:जैसलमेर में GST काउंसिल की बैठक, राज्यों के विरोध के कारण टैक्स कम करने का प्रस्ताव अटका

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस नहीं होंगे सस्ते:जैसलमेर में GST काउंसिल की बैठक, राज्यों के विरोध के कारण टैक्स कम करने का प्रस्ताव अटका

जैसलमेर2 घंटे पहलेलेखक: जैसलमेर से गोवर्धन चौधरी

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल GST कम नहीं होगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म इंश्योरेंस, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव राज्यों के विरोध के चलते टल गया है। काउंसिल ने मंत्रियों से इस पर और अध्ययन करने को कहा है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक जैसलमेर में चल रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। आज दो चरणों में बैठक हो रही है।

पहले चरण की बैठक सुबह 11 से दोपहर पौने दो बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में बदलाव के निर्णय होने के आसार हैं। मंत्री समूह की सिफारिशों के आधार पर कुछ आइटम में जीएसटी कम होगी, जबकि लग्जरी आइटम पर टैक्स बढ़ने की संभावना है।

पढ़िए बैठक में क्या-क्या हो सकते हैं निर्णय..

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के जैसलमेर में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के जैसलमेर में आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
बोतलबंद पानी, नोटबुक, साइकिल पर जीएसटी की दर 18% से घटकर 5% करने का प्रस्ताव
बोतलबंद पानी , नोट बुक और 10 हजार रुपए से कम कीमत वाली साइकिलों पर GST 18% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव है। ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, GST काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर लगने वाले टैक्स को 18 से घटाकर 5% किए जाने के आसार हैं। इससे ऑनलाइन खाना मंगवाना सस्ता हो जाएगा। इसका ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को भी फायदा होगा।

छोटी पेट्रोल-डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ने की संभावना
जीएसटी काउंसिल की बैठक में छोटी पेट्रोल और डीजल कारों पर जीएसटी बढ़ाने (12 से बढ़ाकर 18%) प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। पुराने और सेकेंड हैंड वाहनों पर जीएसटी की दरों को 6% तक बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। अभी पुराने यूज्ड वाहनों पर 12% जीएसटी है, जिसे अब बढ़ाकर 18% किया जा सकता है।

आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक में भाग लेते राज्यों के प्रतिनिधि।
सिगरेट, गुटखा सहित तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने पर विचार
गुटखा, सिगरेट सहित सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर मंत्री समूह ने टैक्स की दर बढ़ाने की सिफारिश की है। तंबाकू प्रोडक्ट पर 28 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक टैक्स दरें करने का सुझाव है। जीएसटी काउंसिल में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इन पर जीएसटी बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा ब्रांडेड जूते और घड़ियां और महंगे होंगे। जीएसटी काउंसिल की बैठक में 15 हजार से ज्यादा कीमत वाले ब्रांडेड जूतों और 25 हजार से ज्यादा कीमत की घड़ियों पर टैक्स बढ़ाने को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। 15 हजार से ज्यादा कीमत के जूतों पर GST 18%से बढ़ाकर 28%, 25 हजार कीमत से ज्यादा की घड़ियों पर भी 28% जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है।

शुक्रवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024