Headlines

PM मोदी क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए:केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन के घर कार्यक्रम हुआ; मोदी ने तस्वीरें शेयर कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन के घर क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे। वहां कुरियन ने और उनके परिवार ने PM का स्वागत किया। कार्यक्रम में PM ने मोमबत्ती जला सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर क्रिश्चियन समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन से जुड़ी तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कीं और लिखा- केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के निवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से भी बातचीत की।

कार्यक्रम की तीन तस्वीरें…
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मोमबत्ती जलाई।
प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री ने क्रिश्चियन समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट की।
PM हाल ही में कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे, दो तस्वीरें

11 नवंबर: उत्तराखंड के लोक पर्व इगास यानी बूढ़ी दिवाली पर्व में हिस्सा लिया

इगास पर्व के दौरान अग्नि पूजा करते पीएम मोदी और अन्य अतिथि।
11 नवंबर को PM मोदी पौड़ी सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के दिल्ली आवास पर पहुंच उत्तराखंड के लोक पर्व इगास यानी बूढ़ी दिवाली पर्व में हिस्सा लिया था। इस दौरान कई भाजपा के नेताओं के साथ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, रामदेव बाबा जैसी प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024