भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को 1984 लिखा बैग दिया:सिख दंगों की याद दिलाई; प्रियंका फिलिस्तीन, बांग्लादेश लिखा बैग संसद ला चुकीं
नई दिल्ली26 मिनट
ओडिशा से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी 1984 लिखा हुआ बैग लेकर पहुंची थीं।
भाजपा ने शुक्रवार को संसद में सांसद प्रियंका गांधी को ‘1984’ लिखा बैग गिफ्ट किया। बैग पर 1984 को खून से रंगा दिखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि इसके जरिए 1984 के सिख दंगों की याद दिलाई गई।
दरअसल, पिछले दिनों संसद में प्रियंका की बैग पॉलिटिक्स चर्चा रही। वे कभी मोदी-अडाणी भाई-भाई, बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) के समर्थन से जुड़े बैग लिए नजर आईं तो कहीं फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर भी पहुंचीं।
प्रियंका को ओडिशा की सांसद अपराजिता ने बैग सौंपा
ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका को 1984 लिखा बैग दिया। अपराजिता संसद परिसर प्रियंका का इंतजार करती दिखीं। जैसे ही आने की जानकारी मिली, वे पीछा करते हुए प्रियंका के पास पहुंचीं और बैग सौंप दिया। प्रियंका ने बैग लेकर रख लिया और आगे बढ़ गईं।
जब अपराजिता ने प्रियंका को बैग दिया तो उन्होंने बिना देखे ही बैग अपने हाथ में रख लिया और आगे बढ़ गईं।
संसद में प्रियंका की बैग पॉलिटिक्स
10 दिसंबर: बैग पर मोदी-अडाणी की फोटो
प्रियंका संसद में गौतम अडाणी पर अमेरिका कोर्ट में लगाए गए अभियोग के मुद्दे पर प्रदर्शन में शामिल हुईं। उनके बैग पर पीएम मोदी और अडाणी के कार्टून बने थे।
16 दिसंबर: बैग पर फिलिस्तीन के प्रतीक चिह्न
प्रियंका गांधी के बैग पर लिखा था, ‘फिलिस्तीन आजाद होगा।’ हैंड बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना था। इसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर
