Headlines

मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा युवा मोर्चा का हमला:तोड़फोड़ की, नेताओं के पोस्टर्स पर काला रंग डाला, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

संसद परिसर के बाहर गुरुवार को कांग्रेस-भाजपा सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच मुंबई में भी दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में कांग्रेस के दफ्तर में गुरुवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। यहां दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। नेताओं के पोस्टर्स पर काला रंग फेंका गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

इस बयान के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से शाह को बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि अमित शाह ने अपने बयान को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरी बात को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। वहीं देश के अलग अलग हिस्सों में भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से प्रदर्शन की तस्वीरें…

कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अमित शाह के नाम पत्र लिखा

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सदन में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे।
कर्नाटक में विरोध जताने के लिए कांग्रेस विधायक विधानसभा में अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे। CM सिद्धारमैया ने अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा- संसद में दिए गए आपके बयान से हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि हम पहले से ही आपकी पार्टी की मानसिकता जानते हैं। लेकिन अब पूरा देश देख चुका है कि भारतीय संविधान के निर्माता के प्रति आपका सम्मान कितना कम है। उसी संसद में खड़े होकर, जो संविधान के तहत चलती है, उनकी स्मृति को आदत कहना आपके अहंकार को दर्शाता है। इस बेशर्मी के लिए बधाई, श्री शाह।

मध्यप्रदेश : विधानसभा में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे

भोपाल में विपक्ष ने अमित शाह के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया।
मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। पूरे प्रदेश में कांग्रेस और अलग-अलग संगठन विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पूरी खबर देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024